फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाज की 1.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने कोठी पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठित अपराध और असामाजिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को सट्टेबाज साकिर की 1.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। मोहल्ला नखासा में बनी कोठी सील कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और सीओ जितेंद्र सिंह, नखासा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम और पुलिस फोर्स मोहल्ला नखासा पहुंची। यहां ढोल नगाड़े बजते देखकर लोगों में कौतूहल हो गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर संगठित अपराध और असामाजिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ये कार्रवाई की जा रही है। आवास को खाली कराकर ताले डालकर सील कराया जा रहा है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सट्टेबाज साकिर पर गैंगस्टर एक्ट समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें एक बुलंदशहर जिले में और दस संभल जिले के नखासा थाने में दर्ज हैं। साकिर ने संगठित अपराध और असामाजिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित की है। सील की गई यह संपत्ति आरोपी की पत्नी के नाम पर दर्ज है। कुर्क संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ 5 लाख 18 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें