फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर खान-पान व नियमित व्यायाम से स्वस्थ रहेगा शरीर : डॉ. विश्वरूप

Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय संभल महोत्सव के दूसरे दिन दिल्ली से आए आयुर्वेदाचार्य डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला जज कमलेश कंछल और डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। आयुर्वेदाचार्य डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खान-पान पर चर्चा की। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए निरोगी शरीर होना बहुत जरूरी है। निरोगी रहने के लिए नियमित व्यायाम व उचित खान-पान जरूरी है। रात का खाना सूर्य छिपने से पहले ही खा लेना चाहिए। आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार का व्यायाम करने की सलाह देते हुए तरीके बताए। उन्होंने बीपी, डायबिटीज, कैंसर व किडनी आदि रोगों से बचाव की जानकारी दी। आयुर्वेदाचार्य के स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल के पंडाल में काफी लोग जुटे रहे। डीएम ने भी स्वस्थ शरीर के लिए उचित खान-पान नियमित व्यायाम करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीडीओ रामआशीष, एएमए आशीष सिंह, डिप्टी कलक्टर आनंद कटारिया, डीआईओएस वेदराम कौशल, बीएसए अलका शर्मा, बीएसए कृषि ओंकार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी व कमल कुमार कमल आदि मौजूद रहे।



सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख दर्शक मुग्ध हुए

संभल कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दी। जिसे देखकर दर्शक भी मंत्र-मुग्ध हो गए। दर्शकों ने प्रस्तुतियों को खूब सराहा। अधिकारियों ने प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन



शिक्षा विमर्श गोष्ठी का हुआ आयोजन

संभल महोत्सव में दूसरे सत्र के दौरान शिक्षा विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पीएम श्री, निपुण संभल, तिथि भोजन व कायाकल्प आदि बिंदुओं पर पैनल ने चर्चा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले केा शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे ले जाने का प्रयास है। इसके लिए बिंदुवार काम किया जा रहा है। जिससे बेहतर शिक्षा मिल सके और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हो।
स्टॉलों पर रही भीड़
कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर रविवार को खासी भीड़ दिखाई दी। इस कार्यक्रम स्थल पर खान-पान के स्टॉल के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जानकारी करने में भी लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई दी। वहीं, दूसरी ओर डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें