फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीस घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर मिला गंगा में बहे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं में से गंगा में बहे युवक जयप्रकाश का 20 घंटे के बाद दूसरे दिन सोमवार को अलीगढ़ जनपद के दादों थाना क्षेत्र में युवक का शव गंगा में तैरता मिला। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़ जनपद के गंगीरी थाना क्षेत्र के लाल गढ़ी हसौना जग मोहनपुर गांव के रहने वाले श्रद्धालु जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन करने हेतु आए थे। तभी कलश विसर्जन के बाद सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। तभी साथ में आए उमेश कुमार एवं जय प्रकाश सहित दोनों लोग स्नान करते करते गहरे पानी में चले और डूबने लगे। एक बुजुर्ग ने अपनी धोती गंगा में फेंक कर उमेश कुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया था। जबकि जय प्रकाश गहरे पानी में बह गया। गोताखोरों के माध्यम से जय प्रकाश को पानी में तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह ही परिवार के लोग सांकरा गंगा घाट पर जय प्रकाश की तलाश में पहुंच गए थे। वह गंगा घाट पर किनारे किनारे चलते हुए घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर दादों थाना क्षेत्र के किस्तोली गांव के नजदीक पहुंचे तो जय प्रकाश का शव गंगा में उतराते हुए मिला। पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जुनावई थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया बीते दिन गंगा में बहे युवक जय प्रकाश का शव तीन किलोमीटर पानी दूर दादों थाना क्षेत्र में पानी के ऊपर तैरते मिला है। परिवार के लोग बिना कार्रवाई कराए बगैर ही शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें