मकान के बरामदे में लोहे के जाल में रस्सी के फंदे पर बालक का शव लटका मिला। पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर बालक को नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
पुष्पेंद्र चौधरी जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव नारायनपुर देवा के मूल निवासी हैं। वह पिछले आठ वर्ष से अंबेपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर रह रहे हैं। वह नमैनी गद्दी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की सुबह पुष्पेंद्र अपनी पत्नी गीता के साथ दवा लेने काशीपुर गए थे। उनकी बड़ी पुत्री दोपहर दो बजे बीएड का पेपर देने चली गई। घर पर उनका छोटा पुत्र चिराग था। घर के पीछे बना मकान में पुष्पेंद्र के भाई राजेंद्र चौधरी रहते हैं। शाम को उनका पुत्र छत पर घूम रहा था। तभी उसने देखा कि चिराग बरामदे के जाल में रस्सी पर फंदे पर लटका है। बालक ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी।