फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु की हत्या के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गांव कैल के पास जंगल में नीम के पेड़ पर गमछे से एक अधेड़ का शव लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बदायूूं के गांव मौजुद्दीनगर निवासी रामवीर सिंह (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल के ग्रामीण खेत पर काम करने जा रहे थे। उन्होंने हाईवे किनारे नीम के पेड़ पर गमछे से रामवीर सिंह निवासी मौजुद्दीनगर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं का शव लटकते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर ने बताया कि मृतक पर साधु की हत्या का आरोप है। उस पर इस्लामनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
रामवीर साधु की हत्या का आरोपी था। पुलिस को उसकी तलाश थी। वह गांव कैल में बेटी की ससुराल में छिपकर रह रहा था। मंगलवार की सुबह पेड़ से उसका शव लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें