फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में खड़ंजे पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 19 May 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट के पास श्रीनगर कॉलोनी में सोमवार को खड़ंजे पर युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेते हुए शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर कॉलोनी के खड़ंजे पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि युवक नशे जैसी हालत में आया और खड़ंजे पर आकर गिर गया। इसके बाद युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मृतक पीले रंग की टी शर्ट व सिलेटी हॉफ पेंट पहने हुआ था। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक, जानकारी में आया कि मृतक युवक सुबह करीब साढ़े दस बजे लहरावन के निकट नशे की हालत में लड़खड़ाता देखा गया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें