फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के बाहर बने एक मकान के चबूतरे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक बुजुर्ग महिला का शव पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर बने मकान के चबूतरे पर एक महिला लोगों को लेटी दिखाई दी। जिसका पूरा शरीर पीला पड़ रहा था। जब लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो वह नहीं उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की, तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगने का काम करती थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें