फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला गंगा में डूबे युवक का शव

Tue, 19 May 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। स्नान के बाद फोटो खिंचाते समय गंगा में डूबे बदायूं के जरीफनगर के गांव उस्मानपुर निवासी सोमवीर का शव सोमवार को 19 घंटे बाद घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी 19 वर्षीय सोमवीर रविवार को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट आया था। उसके साथ पिता शेर सिंह, मां दीपा देवी और बहनें विमलेश व सीमा थीं।
दोपहर में करीब 12 बजे परिवार के साथ सोमवीर ने भी गंगा स्नान किया और बाहर आ गया। बाद में फोटो खिंचाने के लिए वह फिर से गंगा में घुस गया। फोटोग्राफर ने फोटो तो खींच लिए, लेकिन इसी दौरान वह गहरे पानी में समां गया। परिवार सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन उसकी पता नहीं चल सका था। सोमवार की सुबह सात बजे करीब गोताखोरों ने फिर से तलाश शुरू की तो सोमवीर का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें