फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत में बने मचान पर फंदा लगा कर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुलहई के जंगल में एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर बने मचान पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए बताया कि युवक शराब का आदी था और बृहस्पतिवार की रात वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार गुन्नौर के मोहल्ला जुलेपुरा निवासी टिंकू (22) बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे खाकर घर से निकला था। रात भर घर नहीं लौटा। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे करीब घर से 700 मीटर की दूरी पर जंगल में खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पास के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर बने फंदे से टिंकू का शव लटका था। गले में धोती का फंदा कसा था।
विज्ञापन

परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टिंकू अपने बड़े भाई आकाश से छोटा था। एक भाई अनिल की एक साल पहले तालाब में डूब कर मौत हो गई थी। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें