ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हर्वेंद्र भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जबकि वह अपने पीछे छह भाई एक शादीशुदा बहन एवं मां तारा देवी को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।
26 अप्रैल से अपने गांव नहीं आया था हर्वेंद्र
जुनावई।
दूसरे जनपद की महिला को ले जाने के बाद हर्वेंद्र 26 अप्रैल से अपने घर से लापता चल रहे थे। पुलिस को घटना स्थल से हर्वेंद्र की जेब से उसका मोबाइल मिला है। जिसे कब्जे में लिया है। हर्वेंद्र के तहेरे भाई अमित कुमार ने बताया एक माह पहले हर्वेंद्र अपनी निजी टाटा मैजिक चला कर माल ढोने का काम करता था। 26 अप्रैल को वह जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला को ले गया था। थाना उघैती में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। इसको लेकर उघैती थाना पुलिस दो बार हर्वेंद्र को पकड़ने के लिए गांव घोंसली वाहन आई थी। परंतु हर्वेंद्र पुलिस के हाथ नहीं आया था। बताया कि हर्वेंद्र महिला को ले जाने के बाद से ही गांव नहीं आया था। सोमवार को उसका शव मिला। वहीं उस महिला का भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसे हर्वेंद्र ले गया था।
वर्जन
- जुनावई थाना क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटका होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - दीपक तिवारी, सीओ गुन्नौर