फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर सिसौना में मिला युवक का शव

Sun, 27 May 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Death Facts
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना में सूखे तालाब की जमीन पर शनिवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। युवक का बायां कान कटा हुआ था। सिर पर चोट थी। खून सूख चुका था। मृतक ने सिलेटी और सफेद रंग की चेक शर्ट, सफेद बनियान और हल्की काली रंग की जींस  पहनी थी। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद थाना नखासा की पुलिस व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को बहजोई के बाहपुर पट्टी स्थित विच्छेदनगृह में रखा गया है।
विज्ञापन


 
क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना में गांव से कुछ दूरी पर आदर्श तालाब बना हुआ है। तालाब सूखा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे गांव का ही एक व्यक्ति तालाब से मिट्टी लेने के लिए पहुंचा। जब वह तालाब में उतर रहा था। तो उसने देखा कि युवक का शव पड़ा हुआ था। वह तालाब से निकलकर सड़क पर पहुंचा। उसने बाइक सवारों और अपने भाई को वारदात के बार में बताया। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार को शव के पड़े होने के बारे में जानकारी दी।

सूचना के बाद थाना प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद सीओ सुदेश  कुमार और पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने  मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को मौके  पर बुलाकर एसपी ने फिंगर प्रिंट कराए। थाना पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना पुलिस के मुताबिक युवक का बायां कान कटा हुआ था। सिर में गंभीर चोट है।
विज्ञापन



वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन इसके लिए 72 घंटे इंतजार होगा। ताकि शिनाख्त हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। थाना प्रभारी सर्वेद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चौकीदार से तहरीर ले ली गई है। इस मामले में हत्या के मामले में  रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें