फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह दस बजे करीब कलावती उर्फ गीता (32) मौत हो गई है। महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद से ससुराल वाले भाग गए। वहीं मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के विजुआ नगला गांव के रहने वाले रणधीर सिंह ने अपनी पुत्री कलावती उर्फ गीता की शादी 13 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के जमालपुर की मढ़इया गांव के रहने वाले युवक से की थी। कलावती के छोटे बेटे हैं। बताया जाता है कि एक दो दिन से घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह चल रही थी। इसी वजह से महिला ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी।
ससुराल वालों को जब जानकारी हुई तो पति महिला को जुनावई के निजी अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए। पिता ने थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया पुलिस को शव कमरे में जमीन पर रखा हुआ मिला है। अभी मृतका के पिता की ओर से पोस्टमार्टम की मांग की गई है। पिता की मांग पर अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के विजुआ नगला गांव के रहने वाले रणधीर सिंह ने अपनी पुत्री कलावती उर्फ गीता की शादी 13 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के जमालपुर की मढ़इया गांव के रहने वाले प्रताप से की थी। कलावती के नौ वर्षीय बेटा अंशु, सात वर्षीय बेटा दीपांशु है। बताया जाता है कि एक दो दिन से घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह चल रही थी। इसी वजह से महिला ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी।
पति महिला को जुनावई के निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही ससुराल वाले भाग गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया पुलिस को शव कमरे में जमीन पर रखा हुआ मिला है। मृतका के पिता की ओर से पोस्टमार्टम की मांग की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें