फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 15 वर्ष पहले घर छोड़कर गए किन्नर का शव गांव में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी अली वारिश उर्फ शौकिया (45) का शव सोमवार की रात गांव में पड़ा मिला है। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अली वारिस किन्नरों के साथ रहते थे और करीब 15 वर्ष से गांव नहीं आए थे। सोमवार की रात अन्य किन्नर छोड़कर भाग गए। सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ताहिर ने बताया कि वह चार भाई हैं। अली वारिस तीसरे नंबर के थे। जानकारी मिली है कि वह पीलिया से पीड़ित थे और बदायूं और संभल के किन्नरों के साथ रहते थे। सोमवार की रात उनके साथी छोड़कर चले गए। वहीं, दूसरी ओर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें