फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में ईदगाह के निकट खाली प्लॉट में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ईदगाह के निकट हाईवे किनारे करीब पांच फुट नीचे खाली प्लॉट में व्यक्ति का शव मिलने के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक डायल 112 पुलिस से मिली जानकारी के बाद मौके पर जानकारी ली गई। काफी मशक्कत के बाद भी प्लॉट मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक व्यक्ति के शरीर पर नीला बनियान व नीला लोवर था। लोवर पर दोनों ओर तीन-तीन सफेद पटि्टयां बनीं थीं तथा गले में चादर लिपटी हुई थी। हालांकि शव करीब एक या दो दिन पुराना लग रहा था। इससे चेहरा क्षत-विक्षत था। वहीं, कुछ लोगों से मिली जानकारी में सामने आया कि मृतक व्यक्ति पहले रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता देखा गया था। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें