संभल।
कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग पर स्थित एक क्लीनिक के नजदीक शुक्रवार की सुबह नाले में उदयवीर (40) का शव पड़ा मिला है। ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की थी। शुक्रवार को शव मिलने की जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां रो रोकर सभी का हाल बेहाल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडोली निवासी उदयवीर की पत्नी अनूपा उर्फ माया ने बताया कि उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंची तो पहचान की। बताया कि उनके पति बृहस्पतिवार को संभल की आरा मशीन पर मजदूरी करने जाने की बात कहकर गए थे। देर रात तक नहीं आए तो तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया कि परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करते थे। सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं दूसरी ओर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जिससे यह जानकारी सामने आ सके कि ग्रामीण नाले तक कैसे पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में नाले में गिरने से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura