फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया, 50 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव गढ़ा में बुधवार रात आठ बजे करीब ट्रांसफार्मर फुंकने से 50 घरों को बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने गांव के ही दो लोगों पर ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता को शिकायतीपत्र दिया है। वहीं दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बबराला विद्युत उपकेंद्र से गढ़ा गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात आठ बजे करीब गांव के ही दो लोगों ने ट्रांसफार्मर के साथ छेड़खानी की थी। जिससे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गांव के लगभग 50 घरों की बिजली गुल हो गई। विद्युत उपकरण ठप हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पेयजल संबंधित हुई। बताया कि बुधवार रात से ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभाग को दी गई। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
लोगों का कहना है कि बिजली का बिल जमा न करने पर विभाग कनेक्शन तो काट देता है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर अनदेखी करता है। गांव के इंद्रपाल, विजय वीर, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, धर्मपाल,श्रीपाल, मनोज कुमार आदि ने ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है। एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि जेई द्वारा ट्रांसफार्मर की जांच की जाएगी। साथ ही उसे जल्द बदलवा कर आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें