फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर आगे चल रही बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दंपती सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई मार्ग पर जीवनराम कोल्ड स्टोर के सामने बाइक सवार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के समय बहजोई रोड पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी होराम अपनी पत्नी मोरश्री के साथ अपनी बहन के घर होली मिलने गया था। सोमवार की दोपहर 1.15 बजे बाइक सवार दंपती अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक बहजोई रोड स्थित जीवन राम कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तो आगे चल रही बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइकें सड़क किनारे गिर। जिसमें एक बाइक पर सवार दंपती व दूसरी बाइक पर सवार अंकित व कालू निवासी कसौरा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद गिर गए। जिसमें कालू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें