फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से निकाला गया सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराया, मिस्त्री सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा में हैंडपंप की मरम्मत के समय निकाला गया सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में मिस्त्री सहित दो लोगों की मौत हो गई। गृहस्वामी का बेटा करंट से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इनकार कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा में छोटे लाल परिवार के साथ रहते हैं। उनके मकान से करीब 18 फीट ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है जिसकी गार्डिंग भी की गई है। सोमवार सुबह छोटे लाल घर में लगे हैंडपंप की मरम्मत करा रहे थे। गांव कैली निवासी मिस्त्री दिलवर (65) मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान हैंडपंप से सरिया निकालते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और सरिये में करंट दौड़ गया। हादसे में मिस्त्री का सहयोग कर रहे छोटेलाल का साला गांव पैगारफातपुर निवासी अनूप सिंह (22), बेटा जयप्रकाश (16) करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान पड़ोसी गिरिराज ने जयप्रकाश के मुंह से झाग निकलते देखा। उसने सूझबूझ का परिचय देते हुए लाठी लेकर छत पर पहुंच गया और लाठी से हाईटेंशन से लगे सरिये को हटाया। इसके बाद सरिया से चिपके जयप्रकाश को हटाया गया। दिलवर व अनूप पहले ही करंट से झुलस कर गिर गए थे। तीनों को परिजन पवांसा सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने दिलवर को मृत घोषित कर दिया। अनूप व जयप्रकाश को जिला अस्पताल संभल ले गए। जहां अनूप ने दम तोड़ दिया। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर हल्का लेखपाल, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार भी पहुुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है।
जेई के खिलाफ प्रदर्शन कर बोले ग्रामीण, जब तक लाइन नहीं हटेगी, बिल भी नहीं देंगे
संभल। सोमवार को अहमदनगर थरैसा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और एक किशोर के झुलसने की घटना के बाद ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि अब गांव में विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिल भुगतान के लिए आता है तो वह भुगतान नहीं करेंगे। उनकी मांग है कि जब तक हाईटेंशन लाइन हटने और सौभाग्य योजना से केबल लाइन से बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी, तब तक गांव में कोई बिल का भुगतान नहीं होगा। प्रदर्शन के दौरान लोकेश कुमार, प्रमोद कुमार, आशीष सिंह, गिर्राज सिंह, विक्रम कुमार, आस मोहम्मद, तुलाराम, नाना सिंह, पप्पू सिंह, छत्रपाल, विजेंद्र सिंह, रामतौर सिंह व उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता के हित को देखते हुए लाइन शिफ्टिंग कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
गुलाब देवी, क्षेत्रीय विधायक व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें