फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैंक प्रबंधक सहित की तीन कर्मचारियों की मौत के बाद दिनभर बंद रही बैंक शाखा

Tue, 14 May 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में चंदौसी एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक और दो कर्मचारियों की सूचना मिलते ही सभी बैंककर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दिन भर बैंक शाखा बंद रही, केवल सुरक्षा कर्मी ही बैंक पर रहा। बैंक शाखा आने वाले ग्राहक हादसों की खबर सुनकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह हुए हादसे में कुंदरकी के पास हुए हादसे में चंदौसी के एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक शोभित श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु, बजाज एंश्योरेंस कंपनी के सलाहकार अमित राना की दर्दनाक मौत हो गई। उनके हादसे में मौत की सूचना जिसे भी मिली, वह स्तब्ध रह गया। बैंक शाखा के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव पूरे स्टॉफ को अपने छोटे भाई-बहन की तरह प्यार करते थे। उनके व्यवहार से स्टॉफ ही नहीं, ग्राहक भी संतुष्ट और खुश रहते थे। हादसे में उनकी मौत की सूचना से एकबारगी तो यकीन ही नहीं हुआ।

बैंक का आधा शटर बंद रहा, गार्ड से जानकारी लेते रहे ग्राहक
चंदौसी एक्सिस बैंक शाखा में मैनेजर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और फिल्ड स्टॉफ तक करीब 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। हादसे की सूचना के बाद सभी कर्मचारी काम छोड़कर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। दिन भर चंदौसी में बैंक शाखा का आधा शटर बंद रहा। बाहर गेट पर ही गार्ड खड़ा रहा। बैंक शाखा आने वाले ग्राहकों की जानकारी देते रहे। ग्राहक भी हादसे की खबर सुनकर दुख प्रकट करते नजर आए। हर व्यक्ति के मुंह से ही एक बात निकल रही थी कि बहुत गलत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें