मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूजा पद्धति बदलने से किसी के पुरखे नहीं बदलते हैं। हम पहले से कहते आए हैं कि हिंदुस्तान के मुस्लिमों के पुरखे बाबर नहीं, श्रीराम हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल चंदौसी में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के 300 योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने सत्ता को सेवा के साथ जोड़ा और लगातार अखंड परिश्रम बिना रुके कर रहे हैं। सांप्रदायिकता विपक्ष के दिमाग में घुसी हुई है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका साथ को लेकर काम करने वाली पार्टी है। इसके लिए विपक्ष वर्षों से ज्ञानवापी शृंगार गौरी मंदिर, मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मामले को दबाए रखा। धार्मिक मामले थे, ये तो उठने ही थे। अब इन मुद्दों पर न्यायालय फैसला कर रहा है, पार्टी फैसला नहीं कर रही। मदरसों की जांच होना गलत नहीं है। जो सही संचालित हैं, उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ भी मिलेगा।