फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सही हुआ परीक्षा केंद्र का पता, दोबारा डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड

Sat, 17 Feb 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड पर गलत पते में सुधार कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र एमजीएम महाविद्यालय के पते में संशोधन करते हुए अब नगर के चौधरी सराय ही इसे दर्शाया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड कर लें, ताकि कोई समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे असमोली गांव के निवासी अंकुर कुमार ने बताया कि दो दिन पहले डाउनलोड किए एडमिट कार्ड पर पता चंदौसी दिखा रहा था लेकिन बृहस्पतिवार की देररात्रि में एडमिट कार्ड के री डाउनलोड करने के लिए मेल आया। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो पता सही पाया। एमजीएम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.आबिद हुसैन हैदरी ने बताया कि पता अब सही हो गया है। संबंधित अभ्यर्थी दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसे ही लेकर परीक्षा केंद्र पर आएं। ताकि परीक्षा देने आते वक्त कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें