संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए 24 नवंबर के उपद्रव को लेकर प्रशासन भी सख्त रूख अपनाएगा। जहां एक ओर सरकारी व गैरसरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जानी तय है।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रवियों ने आम लोगों का भी काफी नुकसान किया गया है। सरकारी संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई है। इस सभी नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। आगे कहा कि उपद्रव करने वाले सभी चेहरे पहचान कराए जा रहे हैं। इन सभी उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि यह उपद्रवी याद रखेंगे और फिर कभी उपद्रव करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सकेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए हर चेहरे की पहचान कराने की कार्रवाई को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।