फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशीले पदार्थ का सेवन कराकर घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। धनारी थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ देकर ई रिक्शा लूटपाट करने वाले आरोपयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। नशे की गालियां भी मिली हैं। इसमें एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनामी भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि आरोपी नशीले पदार्थ का सेवन कराकर लूटपाट करते थे। पकड़े गए आरोपियों में धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुडैना निवासी नेकपाल और विजयपाल, बरेली के थाना अलीगंज अंतर्गत राजपुर कला निवासी शाकिर, बदायूं के थाना इस्लामनगर अंतर्गत गांव सकतपुर वीर सिंह गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें विजयपाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ईरिक्शा में सवार बनकर बैठ जाते थे। इसके बाद मौका पाते ही चालक को नशीला पदार्थ का सेवन कराकर घटना को अंजाम देते थे। सभी आरोपियों पर चोरी व अन्य कई अपराध में मामले दर्ज हैं। अपराधिक जानकारी अन्य थानों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें