फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपियों ने किशोरी को अगवा करने का अभियुक्त छुड़ाया

Sun, 14 Aug 2022 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

सीओ गुन्नौर संतोष कुमार का कहना है कि गुन्नौर कोतवाली इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आई जुनावई पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच माह पहले किशोरी को अगवा करने के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमले के साथ-साथ पथराव कर पकड़े गए आरोपी को छुड़ा लिया। पथराव करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 लोगों को नामजद और करीब 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बिजुआ नगला निवासी हरप्रसाद ने गांव के ही पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ 25 मार्च को अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से आरोपी वीरेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कल्याण सिंह और मुख्य आरोपी रवि फरार चल रहे हैं। पुलिस पांच माह बाद भी अपहृत किशोरी को नहीं खोज पाई है।

शनिवार सुबह जुनावई पुलिस को आरोपी कल्याण सिंह के गुन्नौर क्षेत्र के गांव दौलपुर में होने की सूचना मिली। दरोगा मियां खान के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गुन्नौर पुलिस को भी साथ ले लिया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव दौलतपुर में दबिश देकर आरोपी कल्याण को धर दबोचा। इस दौरान आरोपी के शोर मचाने पर उसके परजिन और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर लाठी-डंडों से हमलावर कर दिया।

16 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार

ग्रामीण आरोपी कल्याण को पुलिस से छुड़ा ले गए। पुलिस पथराव कर रहे नरेश व सुमित को गिरफ्तार कर ले आई। जुनावई थाने के दरोगा की ओर से सर्वेश, लालाराम उर्फ लाली, रामकेश, वीरेश, अमर सिंह, ऋषिपाल, कल्लू, छत्रपाल, पप्पू, नरेश, सुमित, किशन, विकास, पवन, लीलाधर, राजकुमार के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने व आरोपी को छुड़ाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सीओ गुन्नौर संतोष कुमार का कहना है कि गुन्नौर कोतवाली इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने आई जुनावई पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें