फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने खाया जहर: अस्पताल ले जा रहे भाई- बहन रास्ते में छोड़कर भागे, तोड़ा दम

Mon, 03 Oct 2022 06:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस की कार्रवाई से पहले आरोपी सूरत में रहने वाले बड़े भाई लालसिंह के पास गया। पुलिस की दबिश और दबाव के बाद आरोपी के परिजनों ने सूरत से बुला लिया। सूरत से आकर आरोपी भाई के साथ बहन के घर गया। सोमवार को परिजनों द्वारा आरोपी को पुलिस सुपुर्द करना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस 30 सितंबर से आरोपी की तलाश में जुटी थी। मामला जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का है जहां 26 अगस्त को गांव की ही एक मूकबधिर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गांव में पहले पंचायत हुई लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने 30 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से पहले आरोपी सूरत में रहने वाले बड़े भाई लालसिंह के पास गया। पुलिस की दबिश और दबाव के बाद आरोपी के परिजनों ने सूरत से बुला लिया। सूरत से आकर आरोपी भाई के साथ बहन के घर गया। सोमवार को परिजनों द्वारा आरोपी को पुलिस सुपुर्द करना था। रविवार की रात आरोपी का भाई और बहन गांव में चल रही भागवतकथा में चले गए। भागवत कथा से दोनों 11 बजे लौटे तो सन्न रह गये। 

आरोपी ने जहर खा लिया था, हालत काफी गंभीर थी। गंभीर हालत में उपचार के लिए भाई- बहन गांव के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। आरोपी के भाई लालसिंह ने बताया कि वह और उसकी बहन सोमवती बाइक द्वारा अनूपशहर उपचार के लिेए जा रहे थे जैसे ही कुछ दूर पहुंचे तो पुलिस के आने का अंदेशा हुआ। पुलिस के डर की वजह से सड़क किनारे आरोपी को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान रात दो बजे शव सड़क किनारे पड़ा था। पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान की और परिजनों को सूचना भेजी। तब जानकारी सामने आई है कि मृतक बहजोई थाने से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें