फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती की हत्या में नामजद आरोपी जेल गया, पुलिस पूछताछ में खुद को बताता रहा बेगुनाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। गांव भोपतपुर निवासी गोल्डी पुत्री हरप्रसाद की हत्या का नामजद आरोपी सतवीर बृहस्पतिवार को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। तीन अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुद को बेगुनाह बताया और युवती की मौत आत्महत्या बताता रहा। मालूम हो युवती का शव सोमवार की दोपहर पेड़ से लटका मिला था। युवती के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी सतवीर व तीन अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने सतवीर व तीन अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
इसी क्रम में नामजद आरोपी गिरफ्तार किया गया। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूूछताछ में खुद को बेगुनाह बताया है। युवती खुद मरी है। यह जानकारी दी है। तीन अन्य की तलाश जारी है। नामजद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें