चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन की बार सभागार में सोमवार की दोपहर एक जे करीब एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें बार के हित, संगठन की एकता, अधिवक्ताओं के सम्मान, बार की गरिमा तथा संगठन के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श किया गया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बार के हित में किए जा रहे कार्यों तथा संगठन की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष कल्यान सिंह तोमर व महामंत्री दिलीप यादव के नेतृत्व वाली वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाना उचित होगा।
अधिवक्ताओं ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राजेंद्र सिंह, दिनेश यादव, मुकेश पाल सिंह, राजीव सक्सैना, रामगोपाल सैनी, धनवीर सिंह यादव, रुकमेश बंधु, रवींद्र सागर, छत्रपाल सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश कुमार, रूपेश सक्सेना, नेमपाल सिंह पाल, शिशुपाल सिंह समेत तमाम अधिवक्ताओं की भागीदारी रही।