फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छेड़खानी के विरोध में हुए पथराव से गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में छेड़खानी के विरोध में मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार नामजद आरोपी अभी फरार हैं। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस की तैनाती की गई। किशोरी की मां ने सुरक्षा को लेकर खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की भीड़ एकत्र हो गई थी। घर में घुसकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के गांव में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने एकत्र होकर किशोरी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर पथराव किया था। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी पक्ष के आठ लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन आरोपी बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। पीड़िता व आरोपियों का घर एक ही गली में आसपास ही हैं। तनाव व विवाद को देखते हुए बुधवार से ही पीड़िता के घर के पास एक दरोगा, दो सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद चौथे आरोपी इलियास निवासी गांव सिद्धपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं को जीरो प्वाइंट चंदौसी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिए गए आरोपी असगर उर्फ छोटे, इकबाल, गुड्डू की गिरफ्तारी भी चंदौसी तिराहे से ही दिखाई है। चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा चार अन्य आरोपी अभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

घर में छुपकर बचाई थी जान, जमा हो गई थी भीड़
बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता किशोरी की मां का आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने बेटी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था। विरोध के चलते ही आरोपी भीड़ के साथ एकत्र हो गए। उनके साथ मारपीट कर पथराव किया था। उस दौरान घर में छुपकर जान बचाई थी। पहले दो सिपाही बाइक पर आए थे। उनके सामने ही आरोपी मारने लगे और पथराव भी किया। अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। ऐसे में बेटियां का घर से बाहर जाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें