फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाई की शादी से दस दिन पहले किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र एक गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे किशोरी ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। बड़ा भाई किशोरी का घर पहुंचा तो फंदे पर लटके होने की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। 21 जून को किशोरी के भाई की शादी है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि वह पड़ोस में दावत खाने के लिए गया था। घर लौटा तो बहन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। जब कोई आवाज नहीं आई तो दीवार कूदकर घर में पहुंचा। देखा तो बहन फंदे से लटकी हुई थी। किशोरी ने फंदे से लटक कर जान क्यों दी। इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। वहीं दूसरी ओर शादी की तैयारियां भी अब गम में बदल गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें