फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, एक वृद्ध की मौत, आठ घायल

Sun, 03 Dec 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव भागनगर के पास बंदर को बचाने के प्रयास में तेजगति में जा रहा ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार बहजोई के गांव अर्जुनपुर निवासी फूल सिंह (73) की मौत हो गई तथा आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब दो बजे टेंपो बबराला से सवारी बैठाकर बहजोई की ओर जा रहा था। टेंपो में दस से अधिक यात्री सवार थे और गति भी तेज थी। हाइवे पर गांव भागनगर के पास अचानक टेंपो के आगे बंदर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में तेज गति में टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सवारी उसके नीचे दब गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और टेंपो को सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक की जेब में निकले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी फूल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। हादसे में आठ अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने बहजोई सीएचसी भिवजाया। कार्यवाहक निरीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि टेंपो में दस से अधिक सवारी थी। अचानक हुए हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली और टेंपो चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।



ये हुए घायल:


दुर्घटना में प्रीति पत्नी टिंकू सिंह निवासी अल्लहेपुर थाना इस्लामनगर, माया पत्नी अवधेश, अवधेश पुत्र पातीराम , स्वाति पुत्री अवधेश, अंशु पुत्र अवधेश, हरवीर पुत्र अवधेश निवासी लोहामई थाना गुन्नौर, शबनम पत्नी शाहिद अली व आशिया पुत्री शाहिद अली निवासी बगढेर थाना धनारी घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें