फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर थाना क्षेत्र के कादराबाद बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। वहीं परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बबराला कस्बे के रहने वाला यामीन (25) टेंपो चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की देर शाम वह जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद बस स्टैंड पर अपना टेंपो खड़ा करके किसी काम से पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ-बदायूं हाईवे पर तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने यामीन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायल टेंपो चालक को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सीएचसी पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने भी शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई जीशान ने बताया यामीन अपने पीछे पत्नी फातिमा, मां लाड़ो सहित परिवार को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। जबकि मृतक की शादी चार वर्ष पहले होने के बाद कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई। परंतु परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें