फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फल-सब्जी ले जा रहे टेंपो की कैंटर से भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। आगरा मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली के श्मशान घाट के सामने सड़क पर एक टेंपो व कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि टेंपो चालक चंदौसी मंडी समिति से चार लोगों को अपने टेंपो में बैठाकर उनके फल व सब्जी लेकर बिलारी जा रहा था।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरौली निवासी सुबोध टेंपो चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह चंदौसी की मंडी समिति से जमशेर व शारुख निवासी कुंदरकी व जगदीश निवासी गांव ढकिया नरु और इश्तियाक निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला थाना बिलारी को टेंपो में बैठाकर उनके फल व सब्जी लेकर बिलारी होते हुए कुंदरकी जा रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली के श्मशान घाट के सामने की सड़क पर बिलारी की तरफ से आ रहे कैंटर से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक सहित उसमें बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों सीएचसी चंदौसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें