फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बरत ईश्वर-अल्लाह से बनाई नजदीकी

विज्ञापन
संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाज के बाद सामाजिक दूरी के साथ दुआ करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मंदिर और गुरुद्वारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा और सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। मस्जिदों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इबादत की गई। सैनिटाइजेशन के साथ ही प्रवेश किया गया। कोरोना के अंत के लिए भी हाथ उठाए। देश और लोगों के साथ खड़ी हुई इस मुश्किल से निजात मिल सके। सोमवार को सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और गुरुद्वारों में अरदास लगाई। मस्जिदों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना और इबादत के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। दरअसल देशभर में धर्मस्थल खुल गए हैं। सरकार ने इन्हें सशर्त खुलने की अनुुमति दी है। एक बार में पांच लोग ही किसी भी धर्मस्थल में जा सकते हैं। उसके बाद फिर से पांच-पांच कर लोगों को जाने की अनुमति है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा। इसकी निगरानी प्रशासन की ओर से की जाएगी।
इसके अलावा धर्मस्थल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर या हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था करनी होगी। इसी क्रम में सोमवार को संभल के मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिदें खोली गईं। पूरी एहतियात के साथ लोग धर्मस्थलों तक पहुंचे। हल्लू सराय के चामुंडा मंदिर में पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की। गुरुद्वारे में भी पूरा पालन करते हुए अरदास लगाई और शाही जामा मस्जिद में भी पांच लोगों ने नमाज अदा की। सभी धर्मस्थलों में कोरोना काल के अंत के लिए प्रार्थना हुई। जिससे इंसानी जीवन फिर से उन्नति की तरफ लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें