फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
चंदौसी तहसील बार सभागार में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उप​​स्थित नवनिर्वाचित पदा​धिका
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शनिवार को तहसील बार सभागार में तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बार और बेंच में सामन्जस्य बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार रवि सोनकर तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में राकेश कुमार वशिष्ठ पूर्व महासचिव मुरादाबाद बार एसोसिएशन, दीपक चाहर नायब तहसीलदार, राकेश कुमार चकबंदी अधिकारी, चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव तीरथ राज यादव, पूर्व अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव, पूर्व सचिव अरविंद कुमार गुप्ता रहे। सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर व सचिव दिलीप कुमार यादव समेत विशिष्ट उपाध्यक्ष धनवीर सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चिरंजी लाल राणा, सह सचिव विजय पाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर और सचिव दिलीप कुमार यादव ने सभी एल्डर कमेटी के सम्मानित सदस्यों का और वरिष्ठ अधिवक्ता बंधुओं का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, शिवम शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश यादव, शिवओम शर्मा, राघव सिंह यादव, बाबू लाल, छत्रपाल सिंह यादव, संजीव यादव, रविंद्र कुमार यादव, सचिन गोयल, अमर सिंह यादव, नितिन कुमार सिंह, सुबोध कुमार, आशीष कुमार यादव, शाकिर अली, अवधेश शर्मा, विकास कुमार, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव व संचालन बलराम शर्मा व हृदेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें