फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के बीच पथराव फायरिंग में किशोरी घायल

Thu, 21 Jun 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
फायरिंग में घायल किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजा का मझोला में दो समुदाय के लोगों के बीच हुए पथराव व फायरिंग में एक किशोरी घायल हो गई। विवाद सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। एसडीएम चंदौसी भी पहुंचे। 
विज्ञापन


बुधवार की रात नौ बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव राजा का मझोला में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर आपसी विवाद बढ़ गया। पहले गाली-गलौज हुई और फिर पथराव हो गया। मौजूद लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। फायरिंग हुई। इसमें पास की ही एक दुकान से सामान लेने जा रही किशोरी पूनम (13) का दायां हाथ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।


सूचना पर कोतवाल वहीद खान, सीओ चंदौसी ओंकार सिंह व पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि कुछ देर बाद ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद व पथराव हुआ था। फायर भी हुए। कोतवाल ने बताया कि घटना को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें