किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सहेली और उसके भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी की मोहल्ला में ही एक सहेली है। आरोप है कि उसकी सहेली का भाई उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। बताया कि छह माह पूर्व उसकी बेटी बाजार में किसी काम से गई थी। बाजार में उसकी सहेली मिल गई। सहेली उसे किसी बहाने से अपने घर ले गई। जहां उसकी किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। जहां सहेली का उसका भाई पहले से मौजूद था। आरोप है कि उसके भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे को भी तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और पुलिस चौकी ले जाकर कागज पर अंगूठा लगवा लिया। आईजी के आदेश के बाद पुलिस ने एक मोहल्ला निवासी सहेली और भाई समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।