फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मसूंरपुर माफी में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी समन (17) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, किशोरी की मौत से चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

मंसूरपुरमाफी गांव में नवाब की बेटी समन फात्मा ने संदिग्ध हालात में रविवार की सुबह घर में ही दम तोड़ दिया। घर पर मौजूद समन की छोटी बहन सिदरा और दो छोटे भाई जावेद और नबी ने बताया कि समन फात्मा का बड़ी बहन महक से शुक्रवार को विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद क्लीनिक संचालक ने शनिवार को किशोरी को घर भेज दिया था। जबकि विवाद के बाद समन की बड़ी बहन महक शुक्रवार को घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई थी।
शुक्रवार की सुबह सात बजे किशोरी ने घर में ही दम तोड़ दिया। रविवार सुबह मौत की खबर गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता और उसकी छोटी बहन से अलग-अलग बंद कमरे में पुलिस ने पूछताछ की। मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। बहन द्वारा कीटनाशक का सेवन करने की सूचना पर हरियाणा में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा नवाब का बड़ा बेटा मोहम्मद गुलाब विवाद निपटाने के लिए रविवार की सुबह जब घर पहुंचा तो उसे समन का शव मिला।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव की गलियों में लगी ग्रामीणों की भीड़ में बच्चों के प्रति पिता के व्यवहार को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। किशोरी के भाई मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
00000

किशोरी के पिता ने भीड़ पर पथराव किया, पुलिस ने दबोचा

ओबरी। किशोरी की मौत की सूचना पर गांव मंसूरपुरमाफी पहुंची पुलिस को बैठने के लिए आंगन में डाली गई चारपाई जब खाली हुई तो घर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ में से कई लोग चारपाई पर बैठ गए। आखिरकार चारपाई लोगों का भार सहन न कर सकी और वह टूट गई। जिससे बौखलाए किशोरी के पिता ने घर में मौजूद भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। जिसमें कई महिलाएं भगदड़ के दौरान गिरने से तथा पत्थर लगने से चोटिल हो गईं। आक्रोशित होकर पत्थर फेंक रहे गृहस्वामी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मामला चर्चा का विषय बना है। संवाद
कोट
प्रथम दृष्यता लग रहा है कि किशोरी ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया था, जिसकी वजह से जान गई। इस मामले में किशोरी के भाई ने तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें