फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरप के धोखे में पी लिया कीटनाशक, किशोर की मौत

Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। नरौली कस्बे के मोहल्ला मकुपुरा में खांसी का सिरप समझकर कीटनाशक पीने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला मकुपुरा निवासी पप्पू सैनी के बेटे मुकेश सैनी (13) को कुछ दिनों से खांसी थी। मंगलवार को उसने धोखे से खांसी के सिरप की जगह घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो पता चला कि उसने गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इसके बाद परिजन उसे कस्बे में उपचार के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
पप्पू सैनी सब्जी बेचने का काम करते हैं और मुकेश भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और तीन बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। मुकेश तीन भाइयों में मझला था। उससे बड़ा भाई बहादुर और छोटा भाई दिनेश है। किशोर की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें