संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ला निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी को धमकाया था कि वह किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दो दिन पहले किशोरी ने शिशु को जन्म दिया है। किशोरी के परिजनों ने जानकारी की तो किशोरी ने घटना के बारे में बताया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। बेटी ने घटना की जानकारी नहीं दी। अब गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। बेटी ने शिशु को जन्म दिया है। आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली गलौज की। आरोपी भी धमकाने लगा। इसके बाद ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।