फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद आज खुलेंगे बैंक, नोटों की किल्लत बरकरार

Tue, 13 Dec 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
बुलंदशहर में कैश खत्म होने पर बंद पड़ा बैंक ऑफ बडौदा का एटीएम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन की जरूरतों को लेकर लोग कतार में होंगे लेकिन घंटों की धक्का मुक्की के बाद भी दो से चार हजार रुपये ही मिल सकेंगे। क्योंकि बैंकों में कैश की कमी है।
विज्ञापन

संभल स्थित यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी चंदौसी और मोहम्मदपुर टांडा ब्रांच में कैश नहीं है। कैश न होने की वजह से एटीएम कई दिन से बंद है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पब्लिक को कैश नहीं मिल सकेगा। सिर्फ पुरानी करेंसी के नोट जमा होंगे। मंगलवार को शाम तक मुरादाबाद से कैश आएगा तभी कुछ भुगतान मिलेगा। पंजाब नेशनल बैंक सरथल चौकी स्थित ब्रांच के शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि बैंक में कैश उपलब्ध है लेकिन भरपूर नहीं है। इसलिए दो-दो हजार रुपये के ही विड्रॉल किए जाएंगे। प्रथमा बैंक के मुख्य प्रबंधक गौरी शंकर यादव ने बताया कि बैंक की 74 शाखाओं में मंगलवार को कैश उपलब्ध रहेगा लेकिन जहां जैसी उपलब्धता होगी वहां उसके हिसाब से ही कैश का वितरण होगा। कैश की उपलब्धता के बारे में जब एलडीएम से बातचीत का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। करेंसी क्राइसेस को देख्‍ाते हुए बैंकों के इंतजाम नाकाफी लगते हैं। 

सोमवार को बंद रहे अधिकतर एटीएम, पब्लिक भटकती रही 
संभल/चंदौसी (ब्यूरो)। शहर के अधिकतर एटीएम धोखा दे गए। संडे और मंडे को पब्लिक को कैश नहीं मिल सका। अधिकतर एटीएम में जानबूझकर तालाबंदी की गई। जिन बैंक शाखाओं के पास कैश था उन बैंक शाखाओं के प्रबंधकों ने भी एटीएम मशीनों में कैश नहीं भरा। इसके चलते जो लोग एटीएम में कैश की उम्मीद लेकर गए थे उन्हें निराश लौटना पड़ा। संभल के शिक्षक वसीम अहमद ने बताया कि वह सुबह से शाम तक रुपये लेने के लिए एटीएम के चक्कर लगाता रहा लेकिन संभल का एक भी एटीएम नहीं खुला था। लगभग यही हाल चंदौसी में भी रहा। किसी एटीएम से पैसा नहीं निकला। लोग परेशान होकर एक एटीएम से दूसरे पर भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बोले मैनेजर - दबाव तो होगा, लेकिन तैयारी पूरी
चंदौसी के रामस्वरूप रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक अंकुश गुप्ता ने बताया कि बैंक में करेंसी नही है। एटीएम भी तीन दिनों में खाली हो चुके हैं। अब तीन दिन बाद बैंक खुल रहे हैं। भीड़ का भारी दबाव रहेगा। ग्राहकों की जमा धनराशि पर एटीएम में करेंसी डाली जाएगी और निकालने वालो की रकम दी जाएगी।


चंदौसी के रामस्वरूप रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक अंकुश गुप्ता ने बताया कि बैंक में करेंसी नही है। एटीएम भी तीन दिनों में खाली हो चुके हैं। अब तीन दिन बाद बैंक खुल रहे हैं। भीड़ का भारी दबाव रहेगा। ग्राहकों की जमा धनराशि पर एटीएम में करेंसी डाली जाएगी और निकालने वालो की रकम दी जाएगी।


किसानों को राहत, पुराने नोटों से खरीदें बीज
चंदौसी। 
किसानों को आलू एवं गन्ने का बीज पंद्रह दिसंबर तक पुराने नोटों पर ही दिया जाएगा। इसके लिए किसान कृषि विभाग से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
कृषि विभाग ने नोटबंदी के समय में किसानों की समस्याओं को देखते हुए राहत दी है। उन्हें पुराने नोटों के सहारे आलू और गन्ने का बीज दिया जा सकेगा। फसल के सीजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर तक 500 के  पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। जिससे किसानों को बीज आदि मिल सकेगा।

इसके अलावा जनपद में कृषि विभाग के पास  एचडी-2987, डीबी डब्लू-17, डब्लूएच-1105 का प्रमाणित बीज उपलब्ध है। बीज 3120 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जाएगा। जबकि 1400 रुपये का अनुदान  किसान के खाते में भेजा जाएगा। बीज उपलब्ध न होने पर किसान कृषि विभाग से  संपर्क कर सकते हैं। यदि कहीं पुराने नोट लेने से मना किया जाए, या किसी तरह की समस्या सामने आए तो किसान तुरंत इसकी शिकायत करेें। हजार के नोट खरीद में नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें