फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहाकर बाथरूम से निकल रहे किशोर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा निवासी राजेश के 16 वर्षीय बेटे टीटू को बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाथरूम से निकलते समय करंट लग गया। परिजन किशोर को लेकर बबराला स्थित निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन संभल के निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो मृत होने की पुष्टि की। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि किशोर बाथरूम से नहा कर निकल रहा था।
इसी दौरान उसका हाथ बाथरूम के गेट पर लगी जाली पर लग गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया। चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो मृत होने की जानकारी दी। किशोर हाईस्कूल का छात्र था। देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें