फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी रेल फाटक पर काम के लिए पहुंची टीम, हैंडपंप का बोरिंग किया

Thu, 07 Mar 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंडी समिति डबल फाटक पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टीम बुधवार को पहुंच गई। लेवर के ठहरने और पीने के पानी के लिए बोरिंग किया गया। हालांकि ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह व भाजपाइयों ने ठेकेदार से मिलकर महाशिवरात्रि के चलते दो दिन काम करने का आग्रह किया। ठेकेदार की टीम निर्माण के लिए बृहस्पतिवार से सर्वे करेगी।
विज्ञापन

चंदौसी में मंडी समिति डबल फाटक पर आरओबी प्रस्तावित है। सेतुनिगम ने अपने हिस्से के निर्माण का काम बरेली की एजेंसी को ठेका दिया है। यहां पर लेवर लंबे समय तक रहकर काम करेगी। लेवर की व्यवस्था के लिए ठेकेदार के कर्मचारी बुधवार को चंदौसी पहुंचे। उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था के लिए हैंडपंप का बोरिंग कराया और ठहरने का स्थान देखा। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, सतीश अरोरा आदि ने महाशिवरात्रि को लेकर दो दिन बाद काम शुरू करने के लिए कहा। ठेकेदार ने बताया कि केवल पीने के पानी के लिए बोरिंग किया गया है। बृहस्पतिवार को टीम सर्वे करेगी। नौ मार्च से काम शुरू कर दिया जाएगा।

ठेकेदार के कर्मचारी बुधवार को आए थे। लेवर के ठहरने की व्यवस्था देखी गई है। बृहस्पतिवार से टीम आरओबी निर्माण के लिए सर्वे करेगी। -शशिकांत, एक्सईएन सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें