फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला। थाना क्षेत्र की नगर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित शंखनाद रैली में सम्मिलित होने के लिए शिक्षकों की बस को जनपद के जिला संरक्षण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर बबराला के इंदिरा चौक से रविवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली शंखनाद रैली में सम्मिलित होने के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षकों की बस की जिला सुरक्षा कालाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनपद संभल से लगभग सात बसों व कारों के माध्यम से एक हजार शिक्षक व कर्मचारी रैली में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मनजीत मोहन, विशेष कुमार, डॉ. प्रसन्न कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश, सतीश यादव, जितेंद्र यादव, विजयवीर, राहुल यादव, लालाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें