फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कमरे में पंखे से लटका मिला शिक्षक का शव

Wed, 10 Apr 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले जरगांव के प्राइवेट शिक्षक बलवीर (32) ने किराए के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम के समय ट्यूशन पढ़ने आए छात्रों ने उनका शव पंखे से लटका देखा तो आसपड़ोस के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक का शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव जरगांव निवासी बलवीर सिंह प्राइवेट शिक्षक था। वह चंदौसी के एक इंटर कॉलेज में करीब नौ साल से पढ़ा रहा था। बीते चार साल से वह चंदौसी के ही शक्तिनगर में किराए के एक मकान में रहता था। मंगलवार की शाम पांच बजे करीब ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों ने उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। जिसके बाद आसपड़ोस के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंखे से उतारा। साथ ही परिवार वालाें को घटना से अवगत कराया। मृतक के भाई गौतम ने बताया कि बलवीर मंगलवार की सुबह चंदौसी आया था। बीते 15 दिन से वह गांव में था। चचेरे भाई की मौत के बाद से वह गांव में ही रह रहा था। सोमवार रात पत्नी दीपिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मंगलवार की सुबह वह चंदौसी आ गया। पुलिस से उन्हें बलवीर की माैत की जानकारी मिली। उसने बताया कि बलवीर की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। वहीं सीओ डॉ. प्रदीप ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना की बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें