फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाल्टी के पानी में डूबने से शिक्षक के 14 महीने के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर सिमरौआ निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक दिनेश कुमार गौतम के 14 महीने के बेटे सक्षम गौतम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बालक खेलते समय पानी से भरी बाल्टी तक पहुंचा था। कुछ देर बाद बालक की मां काजल ने देखा तो बालक उल्टा बाल्टी में पड़ा हुआ था। बच्चे को मां संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव सेवड़ा जसरथनगला के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी काजल गांव में बने दूसरे मकान में किसी काम से गईं थीं। घर पर उनका भाई जसवीर, उसकी पत्नी गुंजन और सवा तीन वर्ष का उनका बेटा आनंद कुमार था। इस दौरान सक्षम भी खेल रहा था। बताया कि उनका बड़ा बेटा मोबाइल में लग गया और भाई और उसकी पत्नी भी किसी काम में लग गए।
इस दौरान ही सक्षम गौतम किसी तरह आंगन में टंकी के नीचे रखी बाल्टी तक पहुंच गया। बाल्टी करीब 20 लीटर की है। उसमें करीब पांच लीटर पानी भरा था। किसी तरह वह बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटीं तो उन्होंने बाल्टी से निकाला। चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो मृत होने की जानकारी दी। शिक्षक ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन

परिवार का था लाडला, चाचा-चाची भी बेटे की तरह करते थे दुलार
सक्षम एक वर्ष दो महीने का था लेकिन वह चलने लगा था। घुटने से भी काफी तेज चलता था। बालक के पिता ने बताया कि सक्षम को उसके चाचा और चाची काफी दुलार करते थे। जब उनकी पत्नी घर पर नहीं होती थीं तो चाचा और चाची ही संभालते थे। बुधवार को नजर बचते ही वह बाल्टी तक पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया। बालक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें