फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा के साथ विद्यालय में शिक्षक ने की छेड़खानी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा चार की छात्रा के साथ विद्यालय के कक्ष में शिक्षक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने गांव में स्थित प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी 11 वर्षीय बेटी परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार को रोज की तरह बेटी विद्यालय गई थी। छुट्टी के समय विद्यालय में तैनात शिक्षक ने बेटी से बैग घर पर रखकर विद्यालय आने के लिए कहा। जब बेटी विद्यालय पहुंची तो वहां शिक्षक ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं।
पीड़ित पिता ने बताया कि इस घटना की जानकारी बेटी ने घर पर आकर दी। जब वह विद्यालय पहुंचे तो आरोपी शिक्षक और उसके साथी फैसला करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मालूम हो यह विद्यालय शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के कार्यालय के नजदीक है। कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें