फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मुजफ्फरनगर जैसा मामला: शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र को सहपाठी से पिटवाया, बच्चा पिटाई से आहत

Thu, 28 Sep 2023 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुजफ्फरनगर जैसा मामला सामने आया है। यहां अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र की उसके सहपाठी से पिटाई कराई। थप्पड़ जड़ने वाला छात्र भी अल्पसंख्यक वर्ग से ही है। 
विज्ञापन
संभल में सहपाठी से करवाई छात्र की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर में अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका के दूसरे समुदाय के छात्र को सहपाठी से पिटवाने का मामला सामने आया है। कक्षा पांच में हुई इस घटनाक्रम में पीड़ित छात्र को थप्पड़ मारने वाला छात्र भी अल्पसंख्यक वर्ग से है। उसके पिता ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव सिरौली निवासी छात्र के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका 11 वर्षीय बेटा गांव दुगावर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। मंगलवार को कक्षा में अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उनके बेटे का नंबर आया तो वह पढ़ाई के बारे में जानकारी नहीं दे सका। 

इस पर भड़की शिक्षिका ने कक्षा में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे से उनके बेटे के गाल पर कई थप्पड़ लगवाए। इससे बेटा काफी आहत हुआ और वह मंगलवार से ही खामोश है। बुधवार को काफी पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि थप्पड़ मारने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र का दोष नहीं है। शिक्षिका ने गलत मानसिकता का परिचय देते हुए बेटे की पिटाई कराई है। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे के साथ यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षिका की होगी।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। छानबीन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, प्रभारी, थाना असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें