फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गोदाम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहायक अध्यापिका अलका रानी (38) की मौत हो गई। उनके साथी सहायक अध्यापक जॉनी कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी अलका रानी जिला बदायूं के ब्लॉक दहगवां के गांव कनुआं नंगला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनके साथ ही गाजियाबाद निवासी जॉनी कुमार भी सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर दोनों घर गए थे। शुक्रवार को त्योहार के बाद बाइक से दोनों विद्यालय जा रहे थे। गुन्नौर में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गोदाम के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान अलका रानी की मौत हो गई। जबकि जॉनी कुमार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें