फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: .दो साल से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षक दीपचंद गंगवार की सेवा समाप्त

Sat, 09 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल) । जुनावई ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नंगला डुमायल में एक अगस्त 2021 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे इंचार्ज अध्यापक दीपचंद गंगवार की बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्त कर दी है। इस संबंध में बीएसए ने आदेश जारी किए हैं। शिक्षक मूल रूप से जिला बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने जारी किए आदेश में बताया कि जिला बदायूं की तहसील मीरगंज के गांव अगरास निवासी दीपचंद गंगवार संभल जिले के ब्लाॅक जुनावई के गांव नंगला डुमायल के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह एक अगस्त 2021 से बिना सूचना के अनुपस्थित हो गए। बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने पर विभाग ने 22 सितंबर 2021 को उन्हें निलंबित कर दिया और प्राथमिक विद्यालय दबथरा से संबंद्ध कर दिया। इसके खंड शिक्षा अधिकारी जुनावई ने बीएसए को दस अक्तूबर 2022 को अवगत कराया कि अनुपस्थित चल रहे अध्यापक दीपचंद निलंबन के बाद से किसी भी स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। न ही मूल विद्यालय पर उपस्थित हुए हैं। लगातार अनुपस्थित रहने पर विभाग की ओर से 23 दिसंबर 2022 व नौ जनवरी 2023 को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। पर अध्यापक की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। विभाग ने एक फरवरी 2023 को अंतिम सेवा समाप्ति नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा, पर कोई जवाब नहीं आया। इस मामले में सेवा समाप्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मार्च 2023 में समाचार पत्र में भी नोटिस प्रकाशित कराया। कोई जवाब न मिलने पर बीएसए चंद्रशेखर ने आठ सितंबर 2023 को अध्यापक दीपचंद गंगवार की सेवा समाप्त कर दी है।
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि शिक्षक लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। निलंबन की कार्रवाई के तीन बार सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। पर कोई जवाब नहीं आया। अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें