फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक को छात्र को जमकर पीटा

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में मां के साथ बैठा घायल छात्र आर्षभ। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड पर एक कोचिंग सेंटर में होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने कक्षा सात के छात्र की जमकर पिटाई की। पीड़ित छात्र ने घर जाकर घटना के बारे में बताया। छात्र की मां ने कोचिंग शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उदयदेवता निवासी भारती शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र आर्षभ कक्षा सात का छात्र है। गोशाला रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने जाता है। बुधवार को आर्षभ कोचिंग सेंटर पहुंचा और शिक्षक ने जब उसका होमवर्क चेक किया तो वह पूरा नहीं मिला। होमवर्क पूरा न करने को लेकर कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्र आर्षभ की जमकर पिटाई की। पिटाई से छात्र के शरीर व चेहरे पर कई जगह नीले निशान बन गए। घटना की जानकारी जब छात्र की मां भारती शर्मा को हुई तो वह छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचीं और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी। तहरीर में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने छात्र को उपचार व मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें